Giridih News: पीरटांड़ के शिवमंदिरों में भोक्ता पर्व का समापन
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 13 Apr 2025 11:33 PM
Giridih News: पीरटांड़ प्रखंड के तीन शिवमंदिरों में चल रहा भोक्ता पर्व का समापन हो गया. तीन दिनों तक चले इस व्रत को पूरा आस्था से मनाया गया. अंतिम दिन रविवार को मेले का आयोजन किया गया.
पीड़टांड़ प्रखंड के कुड़को, पर्वतपुर व राजो मधुपुर गांव में पर्व मनाया गया. ग्रामीण पर्व शिवजी को खुश करने के लिए मनाते हैं. इसे चड़क, बिशुआ व भोक्ता पर्व के नाम से जाना जाता है. यही पर्व बिशुआ पालगंज में शुक्रवार को मनेगा. शनिवार को मेला लगेगा. जहां पर्व का समापन हुआ, वहां चैत्र मास की पूर्णिमा से इसकी शुरुआत हुई थी. बाकी जगहों पर वैशाख मास में इसे मनाया जाता है.
पीठ में कील चुभोकर लकड़ी के खंभे पर झूलते हैं
भक्तपर्व संपन्न कराने में स्थानीय लोगों का सहयोग मिला. कुड़को में अधिक संख्या में लोग व्रत मनाये. इसमें पीठ में कील चुभो कर लकड़ी के खंभे पर भक्त झूलते हैं. जो भक्त झूलते हैं, उनके द्वारा नीचे फेंके गए सामान, फूल आदि को लोग सुरक्षित रखते हैं. कुड़को में भव्य मेला लगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










