Giridih News :24-25 को बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी रहेंगे हड़ताल पर

Updated at : 20 Feb 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :24-25 को बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी रहेंगे हड़ताल पर

Giridih News :फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले गुरुवार को शहरी क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित शाखा के बाहर बैंक के कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले गुरुवार को शहरी क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित शाखा के बाहर बैंक के कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन 24 व 25 फरवरी को बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के सफल बनाने के लिए किया गया. बताया गया कि यूनियन लंबे समय से अपनी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहा है. इसमें प्रमुख रूप से ग्राहक सेवा केंद्र में सुधार को लेकर सभी संवर्गों में समुचित बहाली करने, बीओआई के प्रबंधन द्वारा लगातार द्विपक्षीय समझौतों को लागू करना शामिल है. मांग पूरी करने के लिए प्रबंधन कोई पहल नहीं कर रही है. ठोस पहल नहीं होने पर यूनियन को आंदोलन और तेज करने का निर्णय लेना पड़ेगा. मौके पर सुरेंद्र कुमार दास, शहबाज आलम, दीपक कुमार, गौरव भारद्वाज, आकांक्षा, चांदनी, शैलेंद्र, आशीष, ध्रुव, अविनाश, शिव शंकर, शिवलाल, रिशु, जिंदगी, मिताली, दीपिका समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola