बाबूलाल मरांडी ने पांच आरईओ सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण को ले किया भूमिपूजन
Updated at : 18 Aug 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन

इस दौरान श्री मरांडी ने संवेदक व विभाग के कर्मियों को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
राजधनवार.
पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने धनवार प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पांच करोड़ से अधिक प्राक्कलित राशि से पांच आरईओ रोड की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण को लेकर भूमिपूजन किया. इस क्रम में अरगाली नदी से अरजानीडीह तक एक किलोमीटर पथ मरम्मत, कोड़ाडीह परसन रोड से बाराजोरी तक लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क का सुदृढ़ीकरण, कोड़ाडीह झारखंड धाम से भिखोडीह तक सावा किलोमीटर पथ सुदृढ़ीकरण, पीडब्ल्यूडी पथ बेनुशारण से श्मशान घाट वाया बेनुशारण तक सावा दो किलोमीटर तक पथ सुदृढ़ीकरण और जीतकुंडी आरईओ पथ से सलयडीह तक लगभग दो किलोमीटर पथ के सुदृढ़ीकरण को लेकर भूमिपूजन किया. इस दौरान श्री मरांडी ने संवेदक व विभाग के कर्मियों को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर अजय रंजन सिंह, पवन साव, अशोक उपाध्याय, अविनाश सिंह, गौतम नारायण देव, संवेदक राजेंद्र प्रसाद मंडल, रामकुमार मिश्रा, संतोष कुमार, मनोज यादव, अशोक राय, राजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




