Giridih News :असामाजिक तत्वों ने तीन आम बागवानी में लगायी आग, पेड़-पौधे जले

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :असामाजिक तत्वों ने तीन आम बागवानी में लगायी आग, पेड़-पौधे जले

Giridih News :गोलगो पंचायत के पहाड़पुर गांव में असामाजिक तत्वों ने तीन आम बागवानी में आग लगा दी. इससे विभिन्न प्रजाति के कई पेड़ जल गये. वहीं, कई पेड़ झुलस भी गये हैं.

विज्ञापन

पीड़ितों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. बताया जाता है कि मनरेगा योजना से पहाड़पुर गांव निवासी कुंती देवी, पिंकी कुमारी और जिरवा देवी ने एक ही स्थान पर अपनी जमीन में आम बागवानी लगायी है. तीन एकड़ भूमि पर लगायी गयी बागवानी में आग की लपट देख ग्रामीण जुटे और स्थानीय संसाधनों से आग को बुझाने में जुट गये.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया

काबू

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस बीच बागवानी में लगे कई पेड़-पौधे जल गये. पीड़ितों के अनुसार आम के पेड़ों में मंजर लगा हुआ था, जो आग के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. स्थानीय मुखिया अनीता कुमारी ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. कहा इस तरह की घटना निदंनीय है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola