Giriidh News :असामाजिक तत्वों ने पोकलेन मशीन में लगायी आग, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Giriidh News :असामाजिक तत्वों ने पोकलेन मशीन में लगायी आग, जांच में जुटी पुलिस

Giriidh News :सरिया थाना क्षेत्र की चिरुवां पंचायत स्थित कपिलो गांव में नहर निर्माण कार्य चल रहा है. उक्त कार्य में संवेदक पोकलेन मशीन का प्रयोग कर रहा है, ताकि समय पर नहर निर्माण का कार्य पूरा हो सके.

विज्ञापन

इस कार्य में कुछ असामाजिक तत्व बाधक बन रहे हैं. असामाजिक तत्वों ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी. इसस मशीन जल कर राख हो गयी. इस घटना से नहर निर्माण कार्य रुक हो गया है. निर्माण कार्य में लगे संबंधित कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. उक्त घटना को लेकर कंपनी के प्रबंधक रवीश कुमार ने सरिया थाना में आवेदन देते हुए लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है.

सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची

इधर, सूचना मिलने पर सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को लेकर जांच में जुट गयी है. वहीं इस घटना से आसपास की क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि संवेदक के कर्मी ने आवेदन दिया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola