Giridih News: पांच माह बाद हुई पंसस की बैठक में प्रतिनिधियों ने जताया रोष

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 1:30 AM

विज्ञापन

Giridih News: प्रमुख आशा राज ने कहा कि बैठक में कई विभाग के अधिकारी इसे मजाक समझ बैठे हैं जो बैठक की सूचना देने के बाद भी नहीं उपस्थित होते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से बगोदर वन क्षेत्र में हाथियों का तांडव जारी है. अभी हाल के दिनों में सरिया में एक महिला को कुचल कर हाथी ने जान ले ली.

विज्ञापन

बगोदर प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख आशा राज ने की. बैठक में बगोदर बीडीओ निशा कुमारी, सीओ परवीन कुमार मौजूद थे. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पंचायत समिति की बैठक महज सिर्फ खानापूर्ति है जो बैठक प्रति माह होना चाहिए, उसे पांच-छह माह बाद किया जाता है. तब तक पूर्व के प्रस्ताव क्या-क्या लिए गए थे. उनमें क्या प्रगति हुई. ये सब का जवाब भी नहीं मिल पाता है. इस दौरान प्रमुख आशा राज ने कहा कि बैठक में कई विभाग के अधिकारी इसे मजाक समझ बैठे हैं जो बैठक की सूचना देने के बाद भी नहीं उपस्थित होते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से बगोदर वन क्षेत्र में हाथियों का तांडव जारी है. अभी हाल के दिनों में सरिया में एक महिला को कुचल कर हाथी ने जान ले ली. इसके अलावा बगोदर के कई पंचायत में फसले, घर और चहारदीवारी को तोड़ दिया है. इस मुद्दे को लेकर आज सदन में कई बिंदुओं पर चर्चा होना था. लेकिन वन विभाग के एक भी कर्मी बैठक में उपस्थित नहीं हुए. इसे लेकर सदन ने प्रस्ताव लिया है कि वन विभाग के कर्मियों पर अनुपस्थित रहने को लेकर शो कॉज जारी किया गया है. वहीं इसके अलावा पंचायत समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग से भी एक भी कमी मौजूद नहीं थे. सदन में स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा किया जाता. लेकिन विभाग के एक भी अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर सदन ने शो कॉज जारी करने का निर्णय लिया है. पंचायत समिति की बैठक में अबुआ आवास, नल जल योजना, मनरेगा योजना, शिक्षा विभाग समेत कई योजनाओं पर चर्चा किया गया है. बैठक में मनरेगा के तहत लाभुकों से पैसे उगाही की बात भी सामने आई है. बैठक में मनरेगा के तहत दीदी बाड़ी योजना में प्रत्येक लाभुक से पैसे लेकर योजना दिए जाने की बात चर्चा का विषय रहा. इसे लेकर जवाब तलब करते हुए बीपीओ ने कहा कि इसकी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पर कार्रवाई किया जाएगा. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जियाउल हक, जेई त्रिभुवन महतो, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, पंसस टेकनारायण साव, गौतम कुमार, संजीदा बेगम, पशुपति नाथ शर्मा, बसारत अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola