Giridih news: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने डीएसडब्ल्यूओ को सौंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
Giridih news: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने डीएसडब्ल्यूओ को सौंपा मांग पत्र

Giridih news: शिष्टमंडल में अशोक कुमार सिंह नयन, देवंती देवी, रेखा मंडल, विरमा कुमारी, गुड़िया देवी, कौशल्या देवी, नंनदा सिंह, चंपा देवी, सहला प्रवीण, प्रयाग प्रसाद यादव, प्रदीप वर्मा, रामविलास यादव आदि ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा एवं वार्ता की.

विज्ञापन

झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह के एक शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गिरिडीह से मिलकर मांग पत्र सौंपा. शिष्टमंडल में अशोक कुमार सिंह नयन, देवंती देवी, रेखा मंडल, विरमा कुमारी, गुड़िया देवी, कौशल्या देवी, नंनदा सिंह, चंपा देवी, सहला प्रवीण, प्रयाग प्रसाद यादव, प्रदीप वर्मा, रामविलास यादव आदि ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा एवं वार्ता की. मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह नयन व जिलाध्यक्ष देवंती देवी ने कहा कि दुर्गापूजा से पूर्व सभी परियोजना के सेविका-सहायिका को बकाया सहित मानदेय का अद्यतन भुगतान करने, वार्षिक मानदेय वृद्धि का बकाया सहित भुगतान, गोदभराई, मुंह जूठी, एलपीजी गैस सिलिंडर आदि मांगों पर सकारात्मक वार्ता हुई. कहा कि डीएसडब्ल्यूओ ने आश्वस्त किया कि दुर्गापूजा से पूर्व मानदेय आदि का भुगतान सुनिश्चित कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola