Giridih News: जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा अंग्रेजी शराब लदा ऑटो

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा अंग्रेजी शराब लदा ऑटो

Giridih News: मुखिया ने बताया कि हटिया मैदान में अंग्रेजी शराब लदा ऑटो खड़ा होने की सूचना मिली थी. इसके बाद ग्रामीणों के साथ उक्त स्थल पहुंचे और शराब लदे वाहन को पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन

सोमवार की देर शाम घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के हटिया मैदान में खड़ा अंग्रेजी शराब की दर्जनों पेटियां लदा ऑटो को ग्रामीणों ने मुखिया संतोष साहा के नेतृत्व में पुलिस को सौंप दिया. मुखिया ने बताया कि हटिया मैदान में अंग्रेजी शराब लदा ऑटो खड़ा होने की सूचना मिली थी. इसके बाद ग्रामीणों के साथ उक्त स्थल पहुंचे और शराब लदे वाहन को पुलिस को सौंप दिया. बताया कि चालक मौके पर नहीं था. इधर, घोड़थंभा ओपी प्रभारी ने बताया कि शराब और उसके आवागमन के सारे दस्तावेज वैध थे. जिला एक्साइज पदाधिकारी के आदेशानुसार ऑटो समेत शराब को छोड़ दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola