ePaper

Giridih News :34 दिनों बाद आज माहुरी पहुंचेगा फलजीत का शव

Updated at : 03 May 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :34 दिनों बाद आज माहुरी पहुंचेगा फलजीत का शव

Giridih News : 30 अप्रैल से सऊदी अरब में पड़ा बगोदर के माहुरी गांव के प्रवासी मजदूर फलजीत महतो का शव रविवार को उसके गांव पहुंचेगा.

विज्ञापन

30 अप्रैल से सऊदी अरब में पड़ा बगोदर के माहुरी गांव के प्रवासी मजदूर फलजीत महतो का शव रविवार को उसके गांव पहुंचेगा. इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक ने बताया कि काफी प्रयास के बाद 34 दिनों के बाद शव गांव में पहुंचेगा. इसके लिए कंपनी के साथ चल रही मुआवजे की प्रक्रिया भी साफ हो गयी. कंपनी ने मजदूर के परिजनों के खाते में अभी तक तीन लाख रुपये दिये हैं. शेष राशि सोमवार को खाते में भेजी जायेगी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों राज्य प्रवासी नियंत्रण विभाग की अधिकारी शिखा कुमारी से मुलाकात कर जल्द शव लाने का आग्रह किया गया था. शव लाने के लिए एंबुलेंस शनिवार की सुबह कोलकाता भेजा गया है. एंबुलेंस रविवार को शव लेकर माहुरी पहुंचेगी. मालूम रहे कि फलजीत महतो (45 वर्ष) घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था.

दो माह पूर्व गया था सऊदी अरब

वह दो माह पूर्व ही टावर लाइन में काम करने के लिए सऊदी अरब गया था. वहां पर काम करने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत 30 अप्रैल को हो गयी थी. तब से शव वहीं पड़ा हुआ था. बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, डुमरी विधायक जयराम महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola