ePaper

Giridih News :गोशाला ट्रस्ट से 15 गायों को ले जाने का आरोप

Updated at : 04 Jun 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :गोशाला ट्रस्ट से 15 गायों को ले जाने का आरोप

Giridih News :निमियाघाट थाना क्षेत्र के गुरुटांड़ स्थित उमा गोशाला ट्रस्ट से 15 गायों को गाड़ी में भरकर ले जाने का मामला सामने आया है. असुरबांध की ललीता देवी ने इसकी शिकायत निमियाघाट थाना में की है.

विज्ञापन

निमियाघाट थाना क्षेत्र के गुरुटांड़ स्थित उमा गोशाला ट्रस्ट से 15 गायों को गाड़ी में भरकर ले जाने का मामला सामने आया है. असुरबांध की ललीता देवी ने इसकी शिकायत निमियाघाट थाना में की है. कहा है कि वह पिछले 14-15 वर्षों से श्री राधाकृष्ण गोशाला गुरुटांड़ की संचालक है. डुमरी पुलिस ने इस गोशाला में जब्त की गयी गायों की देखरेख के लिए दी थी. कुछ माह पहले इस गोशाला का नाम बदल कर उमा गौशाला ट्रस्ट कर दिया गया. इसकी वर्तमान अध्यक्ष बबीता जायसवाल हैं. ललीता के अनुसार 13 मई को दोपहर करीब जो बजे बबीता का भाई आशीष जायसवाल सहित नकुल महतो और विनोद विश्वकर्मा गोशाला पहुंचे. तीनों खुद को इसका मालिक बताते हुए 15 गायों को गाड़ी में भरकर ले गये. ललीता का आरोप है कि राधाकृष्ण गौशाला गुरुटांड़ असुरबांध के नाम को साजिश के तहत मिटा दिया गया है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि डुमरी थाना प्रभारी और एसडीपीओ डुमरी को भी भेजी गयी है.

क्या कहता है दूसरा पक्ष

इधर, आशीष जायसवाल ने कहा कि आरोप निराधार है. गोशाला में शेड नहीं रहने के कारण गायों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है. उचित देखभाल व रखाव के लिये कुछ गायों को ग्रामीणों को सुपुर्द किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola