Giridih News :घर में लूटपाट व मारपीट का आरोप
Updated at : 27 Feb 2025 11:59 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :भरकट्टा ओपी की बलिया पंचायत के चरघरा-पहरियाडीह निवासी सलमा खातून ने घर में घूसकर लूटपाट व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ओपी में आवेदन दिया है.
विज्ञापन
भरकट्टा ओपी के चरघरा-पहरियाडीह गांव का मामला
भरकट्टा ओपी की बलिया पंचायत के चरघरा-पहरियाडीह निवासी सलमा खातून ने घर में घूसकर लूटपाट व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ओपी में आवेदन दिया है. महिला ने कहा है कि पिछले बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर के बाहर दरवाजे के सामने बैठी थी. गांव का ही असगर अंसारी व उसकी पत्नी शहनाज खातून रॅड व हथौड़ा लेकर आये ओर घर का दरवाजा तोड़ने लगे. मना किया, तो दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे. बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया. इसके बाद वे घर के अंदर घुस गये और बक्से में रखे नकद, सोना चांदी के जेवरात मिलाकर करीब एक लाख की संपत्ति लूटकर ले गये. डर से वह घर से किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. दूसरे के मोबाइल से भरकट्टा ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दी. सूचना पर पुलिस पहुंची, तो उसने घटना की जानकारी दी. इधर, असगर अंसारी ने रोप को निराधार बताया. कहा कि उसे एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने ओपी प्रभारी समते वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




