Giridih News: अभाविप व आदिवासी छात्र संघ ने गिरिडीह महाविद्यालय में की तालाबंदी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: अभाविप व आदिवासी छात्र संघ ने गिरिडीह महाविद्यालय में की तालाबंदी

Giridih News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आदिवासी छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गिरिडीह महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों के नामांकन में हो रही समस्याओं के विरोध में जोरदार तालाबंदी की गयी.

विज्ञापन

आंदोलन के माध्यम से छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान अभाविप के जिला संयोजक उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि गिरिडीह महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया को लेकर छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि नामांकन प्रपत्र शुल्क में अनावश्यक वृद्धि, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क में रियायत की मांग, सभी छात्रों को नामांकन फॉर्म की उपलब्धता सुनिश्चित करना, तथा स्नातक द्वितीय सेमेस्टर तक सात विषयों में उत्तीर्ण छात्रों को सेमेस्टर-3 में नामांकन की अनुमति देने जैसी मांगों को लेकर तालाबंदी की गयी है.

बोले- छात्रों की समस्याओं के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पिछले वर्ष भी नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी की गई थी जिसे अभाविप के आंदोलन के बाद वापस लिया गया था. उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रों की समस्याओं के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

आंदोलन में ये लोग रहे मौजूद

आंदोलन पर स्थल पर संगठन के पदाधिकारियों में नीरज चौधरी, सोनालाल मुर्मू, भोला, अनीश राय, सदानंद राय, अनुराग कुमार, विवेक कुमार, विकास मुर्मू, और सबिता समेत कई छात्र-छात्राएं और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola