एकल विद्यालय की आचार्याओं ने सरिया थाना में मनाया रक्षाबंधन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एकल विद्यालय सरिया संच की आचार्याओं ने रविवार को सरिया थाना में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया. इस अवसर पर बहनों ने सरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह तथा अन्य पुलिस बल की कलाई में राखी बांधी.
विज्ञापन
सरिया.
एकल विद्यालय सरिया संच की आचार्याओं ने रविवार को सरिया थाना में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया. इस अवसर पर बहनों ने सरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह तथा अन्य पुलिस बल की कलाई में राखी बांधी. तिलक लगाकर आरती कीं तथा उन्हें मिठाइयां खिलायी. एकल विद्यालय की आचार्या बहनों ने पुलिस प्रशासन से महिला सुरक्षा की गुहार लगायी. लोगों ने कहा कि आज देश की महिलाएं असुरक्षित हैं. नारी उत्पीड़न, हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही है जिससे वे अपने आप में काफी भयभीत हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरिया थाना में जब से अरविंद कुमार सिंह प्रभारी बने हैं, यहां नारी उत्पीड़न की घटनाएं कम हुई है. महिलाओं ने भरोसा जताया है कि अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर हो. वहीं थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने आचार्या बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे नारियों के सम्मान व सुरक्षा के प्रति पूर्व से ही संकल्पित हैं. महिलाओं की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी नहीं तो व्यर्थ है थानेदारी. इस मौके पर आचार्या अनीता देवी, जनक दुलारी वर्मा, आरती देवी, सरस्वती देवी, सरिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेणु देवी, गीता कुमारी वर्मा, पिंकी कुमारी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा पांडेय, मती मुर्मू, मालती देवी आदि मौजूद थीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










