Giridih News :काम से वापस घर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Updated at : 16 Feb 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :काम से वापस घर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृत की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ निवासी फदौरी मल्लाह के 45 वर्षीय पुत्र जानकी मल्लाह के रूप में हुई.

विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ की घटना

पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृत की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ निवासी फदौरी मल्लाह के 45 वर्षीय पुत्र जानकी मल्लाह के रूप में हुई. बताया गया कि रविवार की सुबह सात बजे कुछ लोग उक्त स्थल से गुजर रहे थे. इसी दौरान जानकी पर उनकी नजर पड़ा. इसके बाद लोगों ने हो-हल्ला शुरू किया. घटना की जानकारी सुन उक्त इलाके के काफी संख्या में लोग जमा हुए, तब जाकर मृत युवक की पहचान हुई. इसके बाद घटना की जानकारी पचंबा थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पचंबा थाना की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी. जांच के बाद पता चला की व्यक्ति की मौत रविवार की रात ही सड़क दुर्घटना में हुई है. इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गयी.

मुआवजा की मांग को ले लोगों ने की सड़क जाम

इधर, घटना से गुस्साये मृतक के परिजन व वहां आक्रोशित लोगों ने जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. कुछ लोग इसे सड़क दुर्घटना में मौत बता रहे थे, वहीं कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे थे. लोग मुआवजा व आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे. आधे घंटे तक सड़क जाम रही. सड़क जाम रहने की जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोग अपनी मांगो पर डटे रहे. इस दौरान थाना प्रभारी ने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने व दोषी पर कार्रवाई करने के आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे. मौके पर संदीप मल्लाह, नीलकंठ मल्लाह, नंदलाल मल्लाह, गंगाधर मल्लाह, मंगर मल्लाह, नोखलाल मल्लाह, रामप्रसाद मल्लाह, रॉकी शेड आदि शामिल थे.

रात से ही सड़क किनारे पड़ा था शव

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शनिवार की रात की है. लोगों ने बताया कि युवक पचंबा स्थित एक माइका फैक्ट्री में काम करता था. वह शनिवार की सुबह अपने काम पर फैक्ट्री के लिए घर से निकला था. काम खत्म करने के बाद वह देर शाम को फैक्ट्री से निकल गया था. रास्ते में ही आने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने इसे अपने चपेट में ले लिया. इसके कारण इसकी मौत हो गयी. अंधेरा होने के कारण किसी की नजर इसके ऊपर नहीं पड़ी. इसके वजह से वह रात से ही सड़क के किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसके तीन बेटे और एक बेटी भी है.

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस : थाना प्रभारी

इधर, मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचा आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगाला गया, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला. मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन के चपेट में मौत होने से संबंधित आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगो की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola