Giridih News : गांडेय में वज्रपात से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : गांडेय में वज्रपात से युवक की मौत

Giridih News : बदगुंदा पंचायत के बभनडीहा की घटना

विज्ञापन

Giridih News : गांडेय प्रखंड की बदगुंदा पंचायत के बभनडीहा में वज्रपात से युवक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है. घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में मातम का माहौल है. बभनडीहा निवासी सरजल मुर्मू (उम्र 42 वर्ष) गुरुवार की शाम बादल गरजने व बारिश के समय घर पर था. इसी क्रम में वज्रपात हुई और वह इसकी चपेट में आ गया. वज्रपात की सूचना पर ग्रामीण जुटे और सरजल को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी. मृतक के एक लड़की और दो लड़के हैं. लड़की की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे अभी कुंवारे हैं. घटना की सूचना पर धर्मपुर पिड़ के पिड़ परगाना रमेश मुर्मू मृतक के घर पहुंचे और ढाढ़स बंधाया. उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा व अन्य सहायता देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola