Giridih News : सरिया का मजदूर दुबई से लापता

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : सरिया का मजदूर दुबई से लापता

Giridih News : परिजनों ने लगायी खोजबीन की गुहार

विज्ञापन

Giridih News : दिसंबर 2024 में रोजगार के लिए सरिया थाना क्षेत्र की बंदखारो पंचायत के खुंटा गांव के युगलाल पंडित का पुत्र भुवनेश्वर पंडित(24 वर्ष) दुबई गया था, जहां वह पिछले सोमवार से लापता है. परिवार के लोग परेशान हैं कि कहीं भुवनेश्वर पंडित के साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं हो गयी है और उन्हें जान-बूझ कर सही बात छुपायी जा रही है. पांच दिनों से दुबई में भुवनेश्वर पंडित से परिजनों की कोई बातचीत या संपर्क नहीं हो पा रहा है. इसे लेकर भुवनेश्वर पंडित की पत्नी अंजली देवी को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. उन्हें शक है कि पति को किसी ने किडनैप कर लिया है या फिर उनकी हत्या कर दी गयी है. वह अपने दोनों मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है. वह यह कहते हुए रो पड़ती है कि यदि उनके पति को कुछ हो गया तो इन बच्चों का क्या होगा. परिवार के सामने अब दो जून की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है. बूढ़े बाप और मां अपने बेटे को याद करके रो पड़ते हैं. परिवार वाले राज्य सरकार से भुवनेश्वर पंडित को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं. सूचना मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली शुक्रवार को भुवनेश्वर पंडित के घर पहुंचे और परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की मुख्य मुद्दा व समस्या बेरोजगारी है. यहां से मजदूरों के पलायन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आखिर कब तक झारखंड के युवा रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश जाते रहेंगे. सरकार को चाहिए कि राज्य में ही रोजगार की ठोस व्यवस्था करे, जिससे मजदूरों का पलायन नहीं करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola