सिहोडीह के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला महिला का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 11:53 PM
न्यू गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर सिहोडीह के पास रेललाइन पर गुरुवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सुबह करीब 8:30 बजे कुछ लोग रेललाइन पार कर रहे थे. उसी दौरान शव पड़े देखा.
पिता ने कहा : दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव रेललाइन पर रखा सिहोडीह की रहनेवाली थी जूही कुमारी बहू की मृत्यु के बाद ससुराल वाले हुए फरार गिरिडीह. न्यू गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर सिहोडीह के पास रेललाइन पर गुरुवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सुबह करीब 8:30 बजे कुछ लोग रेललाइन पार कर रहे थे. उसी दौरान शव पड़े देखा. सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान सिहोडीह निवासी रंजीत कुमार वर्मा की पत्नी जूही कुमारी के रूप में की गयी. दोनों की शादी साल 2021 में हुई थी. जूही के पिता हीरोडीह थाना इलाके के भंडारों गांव निवासी कुलदीप शरण ने आरोप लगाया कि ससुरालवाले दहेज में लगातार पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे. इसको लेकर कई बार बैठक हुई, जिसमें मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. लेकिन उसके दामाद रंजीत वर्मा समेत ससुराल वाले लगातार टॉर्चर कर रहे थे. बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि जूही कुमारी का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार, आरोपी रंजीत वर्मा का पुश्तैनी मकान बेंगाबाद थाना इलाके के चिनागढ़ में है. लेकिन ये लोग पिछले कई सालों से सिहोडीह में मकान बनाकर रह रहे थे. रंजीत वर्मा फार्मासिस्ट है और शहर में दवा की दुकान चलाता है. घटना के बाद ससुरालवाले फरार हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










