Giridih News :सब्जी लदे वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सब्जी लदे वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, गंभीर

Giridih News :जमुआ-देवघर रोड पर शानडीह के पास बुधवार की देर रात सब्जी लदे मालवाहक ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, स्कूटी के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद चालक भाग गया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक सुखदेव पांडेय, पिता नारायण पांडेय अपनी स्कूटी से खरगडीहा बाजार आया था. राम होने के बाद वह अपने घर लताकी लौट रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे मालवाहक वैन संख्या बीआर 11जीएफ 8536 ने सामने से धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया. ग्रामीणों ने युवक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आयी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

पुलिस ने वाहन किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया. इस सड़क पर रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. स्थानीय लोगों ने इस सड़क पर गति सीमा निर्धारित करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola