Giridih News :खलिहान में लगी आग, 50 हजार का धान व पुआल जला
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 08 Dec 2025 11:29 PM
सिमराढाब पंचायत के जुरपा के दिवाकर ठाकुर के खलिहान में सोमवार अलसुबह आग लग गयी. दिवाकर ने बताया कि धान काटकर खलिहान में रखा हुआ था. सोमवार अलसुबह खलिहान में आग देखकर हल्ला किया.
इसके बाद ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक खलिहान में रखा धान व पुआल जलकर राख हो गया. कहा कि घटना में करीब 50 हजार रुपये का धान व पुआल जल गया. आग कैसे लगी, इसकी किसी को जानकारी नहीं है. खलिहान घर से करीब चार सौ मीटर दूर पर है. धान से घर का खर्च चलता था. सारा धान जल गया है. कहा कि इस बार चावल खरीदकर खाना पड़ेगा.
आवेदन मिलने पर होगी अग्रेतर
कार्यवाही
सूचना पर मुखिया दिलीप दास पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने की बात कही. सीओ संदीप मधेशियो ने कहा कि आवेदन मिलने पर जांच करवा मुआवजे की अनुशंसा वरीय अधिकारी से की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










