Giridih News : मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Giridih News : देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा में हुई घटना

विज्ञापन

Giridih News : देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के सुखदेव यादव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें छह आरोपित किया गया. बेहराडीह गांव के सुखदेव ने कहा है कि रुवार 17 अप्रैल को वह अपने पोता सचिन यादव के साथ नेकपुरा में खरीदी जमीन पर मकान निर्माण को लेकर नींव खुदवाने के लिए गये थे. इसी दौरान नेकपुरा के अर्जुन यादव, सहदेव यादव, प्रकाश यादव, नकुल यादव, संजय यादव, सोनू यादव मौके पर आकर गाली-गलौज देते हुए मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी जमुआ. बिरनी थाना क्षेत्र के पडरमनियां पंचायत के पूर्व मुखिया कैलाश मंडल की पत्नी आशा देवी शुक्रवार की देर रात जमुआ-देवघर रोड पर टीकामगहा पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना में घायल हो गयी. वह अपनी कार संख्या से लौट रही थी. उसका चालक भी इसमें घायल हो गया. पूर्व मुखिया ने बताया कि सामने से एक बड़े वाहन ने मेरे चालक को चकमा दे दिया. इससे अनियंत्रित होकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मैं अपनी ससुराल देवरी से अपने गांव लौट रहा था. उसकी पत्नी व चालक का इलाज धनबाद में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola