डॉ परशुराम की हत्या के विरोध में सरिया में निकला कैंडल मार्च
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के डॉ परशु राम प्रसाद की हत्या के विरोध में गुरुवार की देर शाम मंडल समाज बगोदर विधानसभा की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया.
विज्ञापन
डॉ परशुराम प्रसाद की हत्या के विरोध में सरिया में निकला कैंडल मार्च
सरिया.
हजारीबाग के डॉ परशु राम प्रसाद की हत्या के विरोध में गुरुवार की देर शाम मंडल समाज बगोदर विधानसभा की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया. यह मार्च शौंडिक धर्मशाला सरिया से लेकर राजधनवार रोड होते हुए सरिया झंडा चौक तक गया. विदित हो कि डॉ प्रसाद की तीन दिनों पूर्व अपराधियों ने गोली मरकर हत्या कर दी थी. मार्च के दौरान डॉ परशुराम प्रसाद के हत्यारे को फांसी दो, डॉ परशुराम प्रसाद के परिवार को न्याय दो, पुलिस प्रशासन हाय-हाय जैसे नारे लगाये जा रहे थे. मौके पर राजू मंडल, मुकेश मंडल, राजेश मंडल, शैलेश मंडल, रीता प्रसाद, चिंतामणी मंडल, मनोज मंडल, महेश मंडल, विनोद मंडल, मनीष मंडल, संटू मंडल, रंजीत मंडल, धीरज मंडल, देवनंदन मंडल, बुलाकी मंडल, आशीष मंडल, बालेश्वर मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










