मनरेगा मजदूरों ने डाकघर में जड़ा ताला

Updated:
विज्ञापन

बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र के सोनबाद, मोतीलेदा बेलाटांड़ के मनरेगा मजदूरों ने गुरुवार को छह माह से मजदूरी नहीं मिलने पर बेलाटांड़ स्थित डाकघर में ताला जड़ दिया. मनरेगा मजदूर अरुण सोनार ने बताया कि मजदूरी भुगतान नहीं होने पर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. डाकघर का चक्कर काटते-काटते परेशान हो गये हैं. मजदूरों […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र के सोनबाद, मोतीलेदा बेलाटांड़ के मनरेगा मजदूरों ने गुरुवार को छह माह से मजदूरी नहीं मिलने पर बेलाटांड़ स्थित डाकघर में ताला जड़ दिया. मनरेगा मजदूर अरुण सोनार ने बताया कि मजदूरी भुगतान नहीं होने पर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. डाकघर का चक्कर काटते-काटते परेशान हो गये हैं.
मजदूरों ने कहा कि अविलंब मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ तो प्रखंड परिसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर रामचंद्र महतो, सेवा दास, गुलाब महतो, संजय महतो, प्रद्युमन कुमार, बाबूचंद यादव, हीरो दास, बंशी दास, सुकर महतो, जवाहर प्रसाद वर्मा, रूपलाल महतो, पुरनी देवी आदि उपस्थित थे. इधर, डाकपाल रामप्रवेश सिंह ने कहा कि डाक अधीक्षक के अनुसार नेटवर्क की समस्या रहने के कारण ही भुगतान नहीं हो पा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola