धनवार में युवक की हत्या
घटना धनैपुरा पंचायत के उडमंडरी की राजधनवार : धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत धनैपुरा पंचायत के उडमंडरी में बुधवार दोपहर को खेत से लौटने के क्रम में होरिल महतो के 30 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव की हत्या हो गयी. मामले को लेकर धनवार थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक के परिजनों ने […]
घटना धनैपुरा पंचायत के उडमंडरी की
राजधनवार : धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत धनैपुरा पंचायत के उडमंडरी में बुधवार दोपहर को खेत से लौटने के क्रम में होरिल महतो के 30 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव की हत्या हो गयी. मामले को लेकर धनवार थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मृतक के परिजनों ने बढ़न महतो के पुत्रों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से बढ़न महतो का परिवार भी फरार बताया जा रहा है.
मृतक के बड़े भाई केदार यादव ने बताया कि बढ़न महतो उनका गोतिया है. पिछले साल दोनों परिवार में जमीन विवाद को लेकर झड़प हुई थी. आज दोपहर बाद लगभग चार बजे जब मेरा भाई सुरेश खेत से लौट रहा था तब नागो महतो, सुरेंद्र यादव, रोहन यादव समेत आठ लोग अपने घर पर घात लगा कर बैठे थे.
जैसे ही सुरेश वहां पहुंचा सबों ने एक साथ लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. हो-हल्ला सुनने पर लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










