गिरिडीह में तीन भाई-बहन की गड्ढे में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

गावां : गावां थाना क्षेत्र की पटना पंचायत अंतर्गत भेलवा गांव में सोमवार की शाम नदी के पास बने गड्ढे में डूबने से तीन भाई-बहन की मौत हो गयी. घटना से गांव में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि शाम करीब 5.30 बजे गांव के रामस्वरूप वर्मा परिजनों के साथ खेत में धनरोपनी […]

विज्ञापन

गावां : गावां थाना क्षेत्र की पटना पंचायत अंतर्गत भेलवा गांव में सोमवार की शाम नदी के पास बने गड्ढे में डूबने से तीन भाई-बहन की मौत हो गयी. घटना से गांव में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि शाम करीब 5.30 बजे गांव के रामस्वरूप वर्मा परिजनों के साथ खेत में धनरोपनी कर रहे थे. उनके चार बच्चे भी वहां थे. इसी बीच चारों बच्चे हाथ-पैर धोने के लिए नदी की ओर गये. मूसलाधार बारिश के कारण नदी किनारे गड्ढा बन गया है. रामस्वरूप की एक वर्षीय पुत्री अचानक गड्ढे में डूब गयी.

उसे बचाने के प्रयास में सात वर्षीय अंजली व पांच वर्षीय रामधनी कुमार डूब गया. तीनों भाई-बहन डूब गये तो बाहर खड़ी तीन वर्षीय बहन विद्या जोर-जोर से रोने लगी. रोना सुन कर परिजन और आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, तब तक तीनों दम तोड़ चुके थे.

घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जुट गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थाना प्रभारी अतिन कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों व गांव के मुखिया ने मामले की सूचना दी है. मंगलवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola