‘स्टडी के साथ फिजिकल फिटनेस जरूरी’

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह स्थित बीएनएस डीएवी के प्रिंसिपल प्रवीर हाजरा के पुत्र सौरभ हाजरा हैं इंफोसिस की आस्ट्रेलिया इकाई में सिस्टम एनालिस्ट वह बड़े सपने देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं. उनकी जिंदगी की अब तक की कामयाबी पर नजर डालें, तो यह भरोसा किया जा सकता है कि […]

विज्ञापन

गिरिडीह स्थित बीएनएस डीएवी के प्रिंसिपल प्रवीर हाजरा के पुत्र सौरभ हाजरा हैं इंफोसिस की आस्ट्रेलिया इकाई में सिस्टम एनालिस्ट

वह बड़े सपने देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं. उनकी जिंदगी की अब तक की कामयाबी पर नजर डालें, तो यह भरोसा किया जा सकता है कि भविष्य में झारखंड में एक बड़ी आइटी इंडस्ट्री स्थापित होगी. बात हो रही है गिरिडीह के सौरभ हाजरा की.

गिरिडीह स्थित बीएनएस डीएवी के प्रिंसिपल प्रवीर हाजरा के पुत्र सौरभ सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की देश-दुनिया अग्रणी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड की आस्ट्रेलिया स्थित सहायक कंपनी इंफोसिस टेक्नोलॉजीज ऑस्ट्रेलिया लिमिटेड में सिस्टम एनालिस्ट के पद पर कार्यरत हैं. बीते सप्ताह स्वदेश लौटे सौरभ गिरिडीह जाने के क्रम में धनबाद में रूके. इस दौरान बातचीत में सौरभ ने अपने कार्यानुभव समेत भविष्य की योजनाएं शेयर की. सौरभ की इच्छा है कि कुछ बरसों बाद वह झारखंड के किसी दूरदराज के इलाके में एक बड़ी आइटी इंडस्ट्री स्थापित करें, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगारों का सृजन किया जा सके.

बचपन से मेधावी : सौरभ बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं. उनकी स्कूली शिक्षा बीएनएस डीएवी, गिरिडीह से हुई. वर्ष 2003 में 10वीं की परीक्षा में 92.2 फीसदी अंक लाकर सौरभ गिरिडीह जिला टॉपर रहे, जबकि वर्ष 2005 में 12वीं की परीक्षा में 91 फीसदी से अधिक अंक लाकर वे सेकेंड टॉपर रहे थे.

12वीं के बाद एआइइइइ की प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होकर सौरभ ने बी टेक (इलेक्ट्रॉनिक एंड कंयूनिकेशन इंजीनियरिंग) के लिए जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया. वर्ष 2010 में पढ़ाई पूरी करने के बाद इंफारमेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई नामचीन कंपनियों से उन्हें ऑफर मिले. इनमें सौरभ ने इंफोसिस को चुना. सौरभ बताते हैं-‘‘इंफोसिस इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ है. ऐसे में मैंने सोचा कि कॅरियर की शुरुआत के लिए इससे बेहतर कंपनी दूसरी नहीं हो सकती.’’

वर्ष 2010 में सौरभ ने इंफोसिस में सिस्टम इंजीनियर के पद पर मैसूर से अपने कॅरियर की शुरुआत की. उनकी लगन और दक्षता से प्रभावित होकर कंपनी के अधिकारियों ने पिछले साल उन्हें आस्ट्रेलिया भेजा, जहां वे सिस्टम एनालिस्ट के पद पर कार्यरत हैं.

पिता हैं रोल मॉडल : सौरभ अपना रोल मॉडल पिता प्रवीर हाजरा को मानते हैं. सौरभ बताते हैं-‘‘पापा ने गिरिडीह जैसे रिमोट एरिया में स्कूली शिक्षा को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया.

आज बीएनएस डीएवी के जरिए जिस लगन से 6000 से ज्यादा बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं, उससे हमेशा यही प्रेरणा मिलती है कि अगर हम ठान लें, तो कुछ भी कर सकते हैं. आम तौर पर यह धारणा है कि बड़े शहरों में ही बड़े अवसर मिलते हैं. लेकिन पापा ने दिखाया कि जगह कोई भी हो, अगर हम लक्ष्य तय कर काम करें तो बड़े नतीजे हासिल कर सकते हैं.’’

स्टूडेंट्स के लिए : स्टूडेंट लाइफ में सौरभ पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाये रखने की बात करते हैं. सौरभ कहते हैं-‘‘पढ़ाई करते हुए जब थक जायें, तो ब्रेक लें. स्पोर्ट्स और इंटरटेनमेंट के जरिए खुद को तरोताजा करें. स्टडी के साथ फिजिकल फिटनेस और इंटरटेनमेंट का तालमेल होना बहुत जरूरी है.’’

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में सौरभ बड़े उत्साह से बताते हैं-‘‘आस्ट्रेलिया में डेढ़-दो साल नौकरी करने के बाद मैं वापस भारत लौटना चाहता हूं. यहां एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद झारखंड के किसी दूरदराज के इलाके में एक बड़ी आइटी इंडस्ट्री की स्थापना करना चाहता हूं. आइटी इंडस्ट्री में बड़ी संभावनाएं हैं. मेरा सपना साकार हो पाया तो झारखंड के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola