छापेमारी में 50 लीटर महुआ शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 11:07 PM
बिरनी पुलिस ने शुक्रवार शाम तीन बजे अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.
बिरनी (गिरिडीह). बिरनी पुलिस ने शुक्रवार शाम तीन बजे अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कपिलो पंचायत के रजमनिया में एक खंडहरनुमा घर में छिपाकर रखा हुआ 50 लीटर अवैध महुआ शराब, लगभग 60 किलो कच्चा महुआ व दो पेटी गुड़ को बरामद किया गया. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी की गयी. शराब को नष्ट करते हुए अन्य सामग्री को जब्त कर थाना लाया गया है. अवैध शराब व सामग्री छिपाकर रखने वालों की पहचान की जा रही है. जल्द ही अवैध धंधा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
बिरनी : छापेमारी में 50 लीटर महुआ शराब जब्
तबिरनी. बिरनी पुलिस ने शुक्रवार शाम तीन बजे अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कपिलो पंचायत के रजमनिया में एक खंडहरनुमा घर में छिपाकर रखा हुआ 50 लीटर अवैध महुआ शराब, लगभग 60 किलो कच्चा महुआ व दो पेटी गुड़ को बरामद किया गया. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी की गयी. शराब को नष्ट करते हुए अन्य सामग्री को जब्त कर थाना लाया गया है. अवैध शराब व सामग्री छिपाकर रखने वालों की पहचान की जा रही है. जल्द ही अवैध धंधा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










