छह से सात घंटे ही शहर को मिल रही बिजली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जीना मुहाल : गरमी की दस्तक के साथ ही गिरिडीह में शुरू हुआ बिजली संकट गिरिडीह : गर्मी के दस्तक के साथ ही शहर में बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गयी है. लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सुबह से लेकर रात तक लोगों को सिर्फ 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल […]
विज्ञापन
जीना मुहाल : गरमी की दस्तक के साथ ही गिरिडीह में शुरू हुआ बिजली संकट
गिरिडीह : गर्मी के दस्तक के साथ ही शहर में बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गयी है. लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सुबह से लेकर रात तक लोगों को सिर्फ 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. बिजली की आंख मिचौनी से सबसे ज्यादा परेशानी फीडर तीन के लोगों को हो रही है.
फीडर तीन में शास्त्री नगर, भंडारीडीह समेत पचंबा क्षेत्र आता है. यह क्षेत्र काफी आबादी वाला क्षेत्र है. लोगों को कहना है कि बिजली विभाग सिर्फ काम करने की बात कह कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है. स्थानीय लोगों का गुस्सा धीरे-धीरे बढ़ता जा जा रहा है. अगर जल्द ही इसपर कोई सार्थक पहल नहीं की गयी तो बिजली विभाग के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
बगोदर में बिजली विभाग पर झूठे मुकदमा का आरोप
बगोदर : माहुरी निवासी अनूप महतो ने विभाग पर बिजली चोरी का झूठा मुकदमा करने का आरोप लगाया है. उसने पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा बतायी. श्री सिंह ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर मामले के समाधान का भरोसा दिया है. पिछले दिनों बिजली विभाग ने बगोदर प्रखंड के महुरी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की थी. अनूप महतो का कहना है कि वह लगातार बिजली बिल का भुगतान करता आ रहा है. इसके बावजूद उसके खिलाफ मुकदमा कर दिया गया है. इधर, इनौस के राज्य परिषद सदस्य संदीप जायसवाल ने कहा कि विभाग ग्रामीणों को परेशान करना बंद करे, नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा.
चौक-चौराहों में लगी लाइटें खराब, परेशानी
गिरिडीह : सदर प्रखंड के बनियाडीह के कई मुहल्लों के चौक -चौराहों में लगी लाइटें खराब पड़ी हैं. इससे रात में लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बनियाडीह पीओ ऑफिस के पीछे स्थित मुहल्ले के चौराहे में सीसीएल द्वारा टय़ूब लाइट लगायी गयी है. लाइट पिछले कई दिनों से खराब है. लाइट खराब रहने से चौराहे पर रात में अंधेरा पसरा रहता है. स्थानीय लोगों ने सीसीएल प्रबंधन से उक्त लाइट को बदलने की मांग की है.
24 घंटे से बगोदर-सरिया में बिजली गुल
बगोदर.24 घंटे से बगोदर-सरिया समेत आस-पास के इलाकों में बिजली गुल है. इससे गरमी में उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है. बिजली नहीं रहने से जलसंकट भी उत्पन्न हो गया है. बगोदर बाजार के लोगों को मिलने वाला सप्लाइ पानी ठप है. लग्न के मौके पर बिजली-पानी नहीं रहने से लोगों की स्थिति दयनीय हो गयी है, उनमें विभाग के खिलाफ नाराजगी है. लोगों ने विभाग से बिजली सुचारू करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










