Giridih News :400 किलो अवैध माइका और सामान जब्त
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 10 Dec 2025 10:34 PM
Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के मानपुर सुरक्षित वन में माइका खनन के विरुद्ध बुधवार को छापेमारी की गयी. छापेमारी का निर्देश वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने दिया था.
छापेमारी में 400 किलो माइका और खनन करने वाले उपकरण जब्त किये गये. कुछ दिन पूर्व में भी यहां पर छापेमारी कर माइका जब्त किया था. विभाग अवैध खनन कराने वालों को चिह्नित करने में लगी हुई है. पहचान के उपरांत इन पर वन वाद के तहत मामला दर्ज किया जायेगा.
जारी रहेगी कार्रवाई
वन प्रक्षेत्र व वन परिसर पदाधिकारी ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी. छापेमारी अभियान में वन परिसर पदाधिकारी अभिमित राज, वन उप परिसर पदाधिकारी गौतम कुमार दास, रंजीत प्रभाकर व शशि कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










