गिरिडीह : झाविमो की न्याय यात्रा निकली, भाजपा पर साधा निशाना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसान विरोधी है. इसका असर सबसे अधिक झारखंड में पड़ेगा. कहा कि पीएम सिर्फ अपने मन की बात कहते हैं, उन्हें किसानों की बातों को भी सुनने की जरूरत है. लोस चुनाव के वक्त नरेंद्र […]
विज्ञापन
गिरिडीह : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसान विरोधी है. इसका असर सबसे अधिक झारखंड में पड़ेगा.
कहा कि पीएम सिर्फ अपने मन की बात कहते हैं, उन्हें किसानों की बातों को भी सुनने की जरूरत है. लोस चुनाव के वक्त नरेंद्र मोदी ने जनता को सब्जबाग दिखाया, लेकिन सत्ता में आते ही धोखा दिया जा रहा है. श्री मरांडी शनिवार को नगर भवन में आयोजित न्याय यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
कहा कि न्याय यात्रा का उद्देश्य किसानों, बेरोजगारों व आम जनता को न्याय दिलाना है. जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह यात्रा जारी रहेगी. कहा कि मोदी ने काला धन वापस लाने की बात कही थी.
जनता को प्रलोभन दिया था कि उनके खाते में पैसे जमा होंगे, लेकिन उन्हें धोखा दिया गया. महंगाई लगातार बढ़ रही है. झारखंड में पेट्रोलियम पदार्थो में अत्यधिक टैक्स लगाया गया है. राज्य में में उद्योग-धंधे चौपट हो रहे हैं. भाजपा सरकार केवल अमीरों के बारे में सोच रही है.
डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण : डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर न्याय यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए नगर भवन पहुंची और यहां पर सभा की गयी. सभा की अध्यक्षता जिला महासचिव महेश राम ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश जायसवाल ने किया.
मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, ज्योतिंद्र प्रसाद, प्रो. एचएन देव, नप अध्यक्ष दिनेश यादव, नुनूलाल मरांडी, सत्यनारायण दास, मो. इकबाल, प्रदीप कुमार साहू, चुन्नूकांत, कुसुम सिन्हा, मीरा तिवारी, अजय रंजन, नीरज चौधरी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में इनके अलावे विनोद वर्मा, टेको रविदास, रवींद्र यादव, मो. खलील, मो. हाफिज, नवीन सिन्हा, मुकेश पांडेय, रामचंद्र ठाकुर, उदय साव, महेंद्र वर्मा, पवन साव, मो. सत्तार, शोभा यादव, शहनवाज अंसारी, संजय दास, महेंद्र साव, बमशंकर उपाध्याय, मीना देवी, मनीष चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
भाजपा का हो गया है नैतिक पतन : प्रदीप यादव
पार्टी महासचिव सह विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा अपनी नीति-सिद्धांत से भटक गयी है.उसने प्रलोभन देकर झाविमो विधायकों को तोड़ा है. भाजपा का नैतिक पतन हो गया है. जिस तरह से सत्ता के लिए जम्मू-कश्मीर में समझौता के तहत सरकार का गठन किया गया, वह इस बात का संकेत है कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है. श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त हो रहा है.
यही वजह है कि विस में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मामला उठाने के बाद भी उनलोगों के खिलाफ राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










