मवेशियों की बरामदगी मामले में प्राथमिकी पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : पिछले दिनों देवरी में बरामद मवेशियों के मामले में दर्ज प्राथमिकी पर लोग सवाल उठा रहे हैं. विपिन बिहारी समेत सौ से भी ज्यादा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि जितने मवेशियों की बरामदगी की गयी है, उतनी संख्या प्राथमिकी में दर्ज नहीं करायी गयी. प्राथमिकी […]

विज्ञापन
गिरिडीह : पिछले दिनों देवरी में बरामद मवेशियों के मामले में दर्ज प्राथमिकी पर लोग सवाल उठा रहे हैं. विपिन बिहारी समेत सौ से भी ज्यादा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया है.
ज्ञापन में कहा गया है कि जितने मवेशियों की बरामदगी की गयी है, उतनी संख्या प्राथमिकी में दर्ज नहीं करायी गयी. प्राथमिकी में 182 के स्थान पर मात्र 163 मवेशियों का उल्लेख किया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि शेष मवेशी कहां गये, इस मामले पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है. मधुबन की एक संस्था को मवेशी सौंपे जाने पर भी सवाल उठाया गया है. कहा गया है कि मधुबन की गोशाला को मात्र 153 मवेशी ही सौंपे गये हैं.
बता दें कि पुलिस ने पशुओं से भरे सात ट्रकों को जब्त किया था. पुलिस ने जब पशुओं के परिवहन को लेकर कागजात मांगे तो ड्राइवर कागजात दिखाने के बहाने पशुओं और ट्रकों को छोड़कर भाग निकले. बताया जाता है कि ग्रामीणों की उपस्थिति में मवेशियों की गिनती की गयी थी, जिसमें खुलासा हुआ था कि 182 मवेशियों की बरामदगी की गयी है.
इधर मधुबन के दीपक मेपानी ने बताया कि देवरी से उनके पास 160 मवेशी भेजे गये हैं, जिनका रख-रखाव गोशाला में किया जा रहा है. इस मामले में देवरी के थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि जिस दिन मवेशियों की बरामदगी की गयी है, उस दिन वे छुट्टी पर थे. जो आरोप लगाये गये हैं, उसकी जांच की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola