अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहे रूपलाल

Updated:
विज्ञापन

बगोदर : रूपलाल महतो का 18 वां शहादत दिवस सह शनिवार की शाम गोपालडीह (बेको) में मनाया गया. मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो व विशिष्ट अतिथि गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा थे. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद रूपलाल की पत्नी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की. मौके पर सभा की अध्यक्षता भाजपा के […]

विज्ञापन
बगोदर : रूपलाल महतो का 18 वां शहादत दिवस सह शनिवार की शाम गोपालडीह (बेको) में मनाया गया. मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो व विशिष्ट अतिथि गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा थे. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद रूपलाल की पत्नी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की.
मौके पर सभा की अध्यक्षता भाजपा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय व संचालन भागीरथ शर्मा ने किया. उपस्थित लोगों ने शहीद रूपलाल की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. विधायक ने शहीद की पत्नी को नगदी व वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.
उन्होंने कहा कि रूपलाल महतो ने वर्ष 1998 में जनता पर हो रहे अत्याचार और दमन के खिलाफ संघर्ष किया था. असामाजिक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी थी. उनके हत्यारे आज भी खुलेआम घूम रहे हैं. उन्हें सजा मिलनी चाहिए, जिसकी मांग यहां की जनता करती आ रही है. शहीद के अरमानों को हम सब मिल कर पूरा करने का प्रयास करेंगे.
भाजपा सरकार देश और राज्य का विकास कर रही है. गांडेय विधायक जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि जनता के लिए रूपलाल ने अपनी जान गंवा दी.वह शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहे. भाजपा भी अत्याचार करने वालों का मंसूबा पूरा नहीं होने दगी. जनता के हर आंदोलन में भाजपा यहां की जनता के साथ खड़ी रहेगी. यह कार्यक्रम भाजपा की बेको गोपालडीह कमेटी ने आयोजित किया था. रात को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिप सदस्य प्रशांत जयसवाल,जीतेंद्र सिंह, बेको पूर्वी के मुखिया सह मुखिया संघ के बगोदर प्रखंड अध्यक्ष टेकलाल चौधरी , जगदीश प्रसाद महतो, मुखिया नेमचंद सिंह, देवनाथ राणा, तुलसी यादव, जीवलाल महतो, दुर्गा मेहता, राजू सिंह, कोलेश्वर ठाकुर, हरि शंकर महतो, प्रगाय मंडल, मनोहर सिंह, मुख्तार अंसारी, राम प्रसाद महतो, दौलत महतो, लाल महतो के अलावा अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola