विद्यालय चलें-चलायें अभियान को ले कार्यशाला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डुमरी : विद्यालय चलें-चलायें अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को नगर भवन डुमरी में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो ने किया. मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों, शिक्षकों व परियोजना कर्मियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मानव के खुशहाल व गौरवपूर्ण […]
विज्ञापन
डुमरी : विद्यालय चलें-चलायें अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को नगर भवन डुमरी में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो ने किया. मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों, शिक्षकों व परियोजना कर्मियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मानव के खुशहाल व गौरवपूर्ण जीवन के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है.
लेकिन चिंता की बात है कि आज भी इस क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है. यह अभियान तभी सफल होगा जब समाज के सभी वर्गो के लोग सभी बच्चों के स्कूल में नामांकन व ठहराव का संकल्प लें. प्रमुख भोला साव ने कहा कि बच्चों को नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ही शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार में शामिल किया गया है. जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सभी बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयासरत है.
जिप सदस्य भोला सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना हम सभ्य व सुसंगठित समाज की परिकल्पना नहीं कर सकते है. कार्यशाला को बीइइओ कामेश्वर महतो व विद्यानंद मुमरू, बीपीओ गणोश मुखर्जी व राजेंद्र मंडल आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर बीपीएम अर्चना कुमारी, देवकी विश्वकर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सुनीता वर्णवाल, तुलसी महतो, मुखिया शोभा जायसवाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










