विश्व तीर्थस्थल बनेगा मधुबन : गौबा

Updated:
विज्ञापन

पीरटांड़/मधुबन : झारखंड के मुख्य सचिव राजीव गौबा शनिवार को जैनियों के पवित्र तीर्थ स्थल मधुबन पहुंचे. उनके साथ राज्य के डीजीपी डीके पांडेय समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. सर्वप्रथम मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ मधुबन के विकास को ले एक्शन प्लान की समीक्षा की. तत्पश्चात उन्होंने कल्याण निकेतन के प्रांगण में मधुबन […]

विज्ञापन
पीरटांड़/मधुबन : झारखंड के मुख्य सचिव राजीव गौबा शनिवार को जैनियों के पवित्र तीर्थ स्थल मधुबन पहुंचे. उनके साथ राज्य के डीजीपी डीके पांडेय समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. सर्वप्रथम मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ मधुबन के विकास को ले एक्शन प्लान की समीक्षा की.
तत्पश्चात उन्होंने कल्याण निकेतन के प्रांगण में मधुबन की समस्याओं के आलोक में प्रबुद्ध लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य संस्था के लोगों से उनकी समस्याओं से रू बरू हुए. मौके पर मुख्य सचिव ने मधुबन को विश्व तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की योजना की बात कही.
लगातार आधिकारिक दौरा : योजना को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से इस क्षेत्र का लगातार आधिकारिक दौरा किया जा रहा है. वे यहां पर लोगों की समस्याओं से रू बरू हुए. सड़क, सुरक्षा, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य यहां की प्रमुख समस्याएं हैं. इन समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार गंभीर है. रेलवे विकास को लेकर केंद्र सरकार से वार्ता की जायेगी. मुख्य सचिव ने मधुबन के समेकित विकास के लिए सभी विभाग को सक्रिय हो जाने का निर्देश दिया. कहा : क्षेत्र में विकास योजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेगी. समय-समय पर इसकी मॉनीटरिंग होगी.
जनसंवाद के सहभागी : मौके पर डीजीपी डीके पांडेय, ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा, पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव एपी सिंह, एडीजे ऑपरेशन एसएन प्रधान, आइजी तदाशा मिश्र, उपायुक्त डा. मुकेश कुमार वर्मा, एसपी कुलदीप द्विवेदी, एसी रवींद्र कुमार सिंह, एसडीओ डुमरी पीके मंडल, डीएफओ स्मिता पंकज, डीआरडीए निदेशक अवध नारायण प्रसाद, डीएसओ रामचंद्र पासवान, डीएसइ महमूद आलम, डीएसपी विजय आशीष कुजूर, शंभु सिंह समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola