सड़क दुर्घटना में तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

भेलवाघाटी : देवरी प्रखंड के सिरनाटांड़ मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइकों में टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि चकाई थाना क्षेत्र के बेड़ोडीह निवासी अशोक मरांडी अपने साला मलकपुर निवासी विपिन हेंब्रम को चतरो से छोड़ कर अपने घर बिंदली लौट रहे थे. इसी क्रम में […]

विज्ञापन
भेलवाघाटी : देवरी प्रखंड के सिरनाटांड़ मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइकों में टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि चकाई थाना क्षेत्र के बेड़ोडीह निवासी अशोक मरांडी अपने साला मलकपुर निवासी विपिन हेंब्रम को चतरो से छोड़ कर अपने घर बिंदली लौट रहे थे.
इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे देवरी थाना क्षेत्र के बेड़ोडीह निवासी मनोज राम व उनका साला प्रदीप राम की बाइक सिरनाटांड़ मोड़ के पास अशोक मरांडी की बाइक से टकरा गयी. इस घटना में तीनों घायल हो गये. स्थानीय मुखिया अशोक मरांडी व रघु मरांडी ने इसकी सूचना देवरी पुलिस को दी. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. जहां से चिकित्सकों ने मनोज राम व प्रदीप राम को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है. जबकि अशोक मरांडी को गिरिडीह रेफर किया गया. देवरी पुलिस दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola