Giridih News :खलिहान में आग लगने से 30 हजार का बिचाली जली

Updated at : 03 Mar 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :खलिहान में आग लगने से 30 हजार का बिचाली जली

Giridih News :भंडारीडीह पंचायत के दिघरियाखुर्द गांव निवासी टुपलाल गोप के खलिहान में सोमवार की दोपहर को आग लग गयी. इससे 30 हजार का बिचाली जल गयी.

विज्ञापन

भंडारीडीह पंचायत के दिघरियाखुर्द गांव निवासी टुपलाल गोप के खलिहान में सोमवार की दोपहर को आग लग गयी. इससे 30 हजार का बिचाली जल गयी. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. इससे आधी बिचाली को जलने से बच गया. टुपलाल के अनुसार दोपहर में अचानक खलिहान से धुआं के साथ आग की लपट उठने लगी. हो हल्ला के बाद ग्रामीण जुटे और आग को बुझाने में जुट गये. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. किसान ने बताया कि बिचाली जलने से मवेशियों के लिए चारा की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उसने अंचल से आपदा राहत कोष से मुआवजा के लिए आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola