Giridih News: एक्सपायरी डेट का स्लाइन चढ़ाने की खबर पर बीस सूत्री अध्यक्ष पहुंचे अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: एक्सपायरी डेट का स्लाइन चढ़ाने की खबर पर  बीस सूत्री अध्यक्ष पहुंचे अस्पताल

Giridih News: बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि मरीजों के जीवन के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. इससे पहले भी सड़क किनारे बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां फेंकी मिली थीं, जिस पर कोई जांच नहीं हुई.

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल राजधनवार में भर्ती बभनी की रानी कुमारी और अरखांगो की सरिता देवी को मंगलवार को हॉस्पिटल में एक्सपायरी डेट का स्लाइन चढ़ाया जा रहा था. इसी दौरान सरिता देवी के पति लालजीत पासवान की नजर सलाइन के बोतल पर गई. उन्होंने देखा कि स्लाइन एक्सपायर हो चुका है. इस लेकर वे डॉक्टर पर भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया. मामला संज्ञान में आते ही डॉक्टर ने स्लाइन बदल दी, लेकिन परिजनों ने इसे लेकर आक्रोश जताया और लोगों को सूचना दी. कुछ ही देर में धनवार बीस सूत्री के अध्यक्ष शफीक अंसारी, अरविंद साव व तुलसी पासवान आदि हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इंदु शेखर से बात की और इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई.

मरीजों के जीवन के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि मरीजों के जीवन के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. इससे पहले भी सड़क किनारे बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां फेंकी मिली थीं, जिस पर कोई जांच नहीं हुई. भाजपा नेता अरविंद साव और धनवार बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष तुलसी पासवान ने भी इसे गंभीर लापरवाही और मरीज के जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए आक्रोश जताया. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही स्लाइन को तुरंत बदल दिया गया है् मामले की जांच की जा रही है और संबंधित कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है, ताकि भविष्य में कोई गलती न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola