मनरेगा : खातों से अवशेष राशि को अंतरण करने का निर्देश

Published at :24 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा :  खातों से अवशेष राशि को अंतरण करने का निर्देश

बीडीओ ने बैंक के शाखा प्रबंधकों को भेजा पत्रगांडेय. मनरेगा के तहत संचालित ग्राम पंचायत व प्रखंड स्तरीय खातों से अवशेष राशि को अंतरण करने को ले बीडीओ ने कई बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया है. गांडेय बीडीओ ने कार्यालय के ज्ञापांक 1169/ 24.10.14 के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गांडेय/ प्रतापपुपर, झारखंड […]

विज्ञापन

बीडीओ ने बैंक के शाखा प्रबंधकों को भेजा पत्रगांडेय. मनरेगा के तहत संचालित ग्राम पंचायत व प्रखंड स्तरीय खातों से अवशेष राशि को अंतरण करने को ले बीडीओ ने कई बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया है. गांडेय बीडीओ ने कार्यालय के ज्ञापांक 1169/ 24.10.14 के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गांडेय/ प्रतापपुपर, झारखंड ग्रामीण बैंक बुधुडीह/ ताराटांड़, बैंक ऑफ इंडिया गांडेय, महेशमुंडा, फुलची व अहिल्यापुर के शाखा प्रबंधक को पत्र देकर उपायुक्त के निर्देश के आलोक में मनरेगा के तहत संचालित ग्राम पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय बैंक खातों में सन्निहित अवशेष राशि को एसबीआइ गिरिडीह मुख्य ब्रांच में अंतरण करते हुए बैंक खातों को बंद करते हुए पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन जमा करने करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola