GIridih News :जमुआ चौक पर डिवाइडर से टकरा ट्रक पलटा

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :05 May 2026 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
GIridih News :जमुआ चौक पर डिवाइडर से टकरा ट्रक पलटा

GIridih News :जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य सड़क पर जमुआ चौक के पास सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया. इस हादसे के बाद सड़क के एक हिस्से से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को ट्रक संख्या जेएच 10वाई 1936 जमुआ चौक की ओर आ रहा था. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर जोरदार आवाज के साथ सड़क पर ही पलट गया. राहत की बात यह रही कि रात होने के कारण सड़क सुनसान थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के कारण लगे जाम को हटवाने की कवायद शुरू की. वैकल्पिक व्यवस्था कर आवागमन सुचारू किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुआ चौक से रात में वाहन काफी तेज गति से गुजरते हैं. इसलिए यहां पार्केय दुर्घटना होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से चौराहे पर प्रकाश की पुख्ता व्यवस्था और गति सीमा निर्धारित करने के लिए उचित संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola