झारखंड के गिरिडीह में नक्सली हमला, पारसनाथ में जैनियों की संस्था में किया ब्लास्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिला में नक्सलियों ने हमला कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है. जैन समाज के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ में स्थित उनकी संस्था के ‘सौरभांचल’ भवन को निशाना बनाकर नवक्सलियों ने विस्फोट किया. विस्फोट में भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. मधुबन थाना क्षेत्र में यह घटना शनिवार देर […]
विज्ञापन
गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिला में नक्सलियों ने हमला कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है. जैन समाज के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ में स्थित उनकी संस्था के ‘सौरभांचल’ भवन को निशाना बनाकर नवक्सलियों ने विस्फोट किया. विस्फोट में भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. मधुबन थाना क्षेत्र में यह घटना शनिवार देर रात घटी. सूचना मिलने पर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी. पुलिस ने कहा कि यह काम किसी शरारती तत्व का हो सकता है. हालांकि, पुलिस हर बिंदु की जांच करेगी. विस्फोट करने वाले लोग जल्द ही पकड़े जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










