प्राथमिकी के लिए एसपी से मिलीं रिम्स की डाॅ अदिति

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 2:51 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : रिम्स की डॉक्टर अदिति के साथ दुर्व्यवहार मामले में एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने डॉक्टर और उनके चालक से पूछताछ की. इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया. गुरुवार को डॉ. अदिति गिरिडीह एसपी से प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर मिलने पहुंची थीं. एसपी श्री झा ने पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में डाॅ […]

विज्ञापन

गिरिडीह : रिम्स की डॉक्टर अदिति के साथ दुर्व्यवहार मामले में एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने डॉक्टर और उनके चालक से पूछताछ की. इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया. गुरुवार को डॉ. अदिति गिरिडीह एसपी से प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर मिलने पहुंची थीं. एसपी श्री झा ने पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में डाॅ अदिति से मिलने के बाद घटनाक्रम पर बातचीत की.

पूछताछ में ड्राइवर शहंशाह सिंह ने बताया कि पुलिस के जवानों ने उसके साथ मारपीट की, शर्ट फाड़ दिया, सोने की चेन छीन ली और गाड़ी के गेट के लॉक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद एसपी ने शर्ट मंगवाकर उसकी पड़ताल की और फिर गाड़ी का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण करने के बाद डॉ अदिति को लेकर एसपी कोलडीहा के पास स्थित घटनास्थल पर पहुंचे.

वहां आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की. एक दुकान के नाइट गार्ड से भी पूरे मामले पर मोबाइल पर ही पूछताछ की. छानबीन करने के बाद एसपी ने डॉ अदिति को भरोसा दिलाया है कि जो लोग इस मामले में दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि दो पुलिस जवानों को निलंबित किया जा चुका है.

अब तक नहीं हुई है प्राथमिकी : ब्रजेश
डाॅ अदिति के साथ आये उनके करीबी ब्रजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को डॉ अदिति के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. मामले को लेकर डाॅ अदिति और वह गुरुवार को गिरिडीह के एसपी और डीएसपी से मिले. डुमरी और पीरटांड़ के बीच के जंगल में ही स्काॅर्पियो पर सवार लोगों ने डॉ अदिति के वाहन को रोकने की कोशिश की थी. सिविल ड्रेस में हथियारबंद लोगों को देख डाॅ अदिति डर गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola