सड़क पर उतरे लोग, टायर जला रास्ता रोका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2020 2:55 AM
गिरिडीह : सीएए और एनआरसी को लेकर बुधवार को आहूत भारत बंद का गिरिडीह में मामूली असर देखने को मिला. कई स्थानों में बंद के समर्थन में दुकानें बंद रही तो कई इलाकों में स्थिति सामान्य रही. शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में दुकान व प्रतिष्ठान प्रत्येक दिन की तरह खुले रहे. पदम चौक, स्टेशन […]
गिरिडीह : सीएए और एनआरसी को लेकर बुधवार को आहूत भारत बंद का गिरिडीह में मामूली असर देखने को मिला. कई स्थानों में बंद के समर्थन में दुकानें बंद रही तो कई इलाकों में स्थिति सामान्य रही. शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में दुकान व प्रतिष्ठान प्रत्येक दिन की तरह खुले रहे. पदम चौक, स्टेशन रोड, मुस्लिम बाजार, बरवाडीह, भंडारीडीह, बिशनपुर आदि इलाकों में बंद का असर देखने को मिला. इन इलाकों में बंद समर्थकों ने अपने-अपने दुकानों को बंद रखा और विरोध-प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










