गिरिडीह : राजनीतिक भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता : बाबूलाल मरांडी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तिसरी (गिरिडीह) : झाविमो सुप्रीमो व धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में विलय के सवाल पर कहा कि राजनीति की भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता है. वहीं हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार दबाव में काम कर रही है और कांग्रेस के रिमोट से चल रही है. केवल ट्विटर पर ही […]
विज्ञापन
तिसरी (गिरिडीह) : झाविमो सुप्रीमो व धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में विलय के सवाल पर कहा कि राजनीति की भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता है. वहीं हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार दबाव में काम कर रही है और कांग्रेस के रिमोट से चल रही है.
केवल ट्विटर पर ही काम करने से राज्य नहीं चलेगा. वह सोमवार को कोदाईबांक में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पांच साल के शासन में से एक माह का समय केवल रांची से दिल्ली आने-जाने में ही बर्बाद हो गया, लेकिन मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाये.
अब दिल्ली में ही मंत्रिमंडल तय किया जायेगा. जब झारखंड की जनता वोट देकर सरकार बनायी है, तो सारा कुछ झारखंड में ही तय होना चाहिए. श्री मरांडी ने कहा कि वह भी 23 माह तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन मात्र 14 बार ही दिल्ली गये और वह भी पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए, जो ऑन रिकॉर्ड है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










