सड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल

बगोदर/ गांडेय/चपुआडीह : बगोदर-विष्णुगढ़ पथ के बंबाईया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक हजारीबाग के गोलगो भेलवारा निवासी गुलाबो महतो और राजू महतो है. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बगोदर अस्पताल लाया गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर […]
बगोदर/ गांडेय/चपुआडीह : बगोदर-विष्णुगढ़ पथ के बंबाईया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक हजारीबाग के गोलगो भेलवारा निवासी गुलाबो महतो और राजू महतो है. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बगोदर अस्पताल लाया गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. घटना बुधवार की देर शाम छह बजे की है. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर हजारीबाग के गोलगो भेलवारा के रहने वाले तीन लोग हजारीबाग से बगोदर की ओर आ रहे थे.
इसी क्रम में बंबाईया मोड़ के समीप खड़ी एक खराब हाइवा से बाइक टकरा गयी. घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं एक घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










