संवेदनशील-अतिसंवेदनशील बूथों को करें चिह्नित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 1:00 AM
गिरिडीह : पुलिस लाइन में बुधवार को अपराध को लेकर एसपी ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. बैठक में एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिया. कहा कि सभी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर […]
गिरिडीह : पुलिस लाइन में बुधवार को अपराध को लेकर एसपी ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. बैठक में एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिया. कहा कि सभी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का भौतिक निरीक्षण करें.
साथ ही संवदेनशील व अति संवेदनशील बूथों की सूची तैयार करते हुए रिपोर्ट बनाकर समर्पित करें. बूथों से सड़क की दूरी क्या है, मोबाइल नेटवर्क की स्थिति क्या है, कौन-कौन सा मोबाइल टावर बूथ के समीप आता है, बूथ के पास नेट की स्पीड क्या है इसकी जानकारी ले. बूथ के पास शौचालय, बिजली व पानी की क्या व्यवस्था है इसकी भी जानकारी लेते हुए रिपोर्ट तैयार करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










