पचंबा से लापता लड़की मुंबई से बरामद

गिरिडीह : 13 अक्तूबर को पचंबा थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता नाबालिग आदिवासी लड़की को मुंबई में बरामद कर लिया गया है. पचंबा पुलिस बुधवार को लड़की को लेकर मुंबई से गिरिडीह लौटी. लड़की मुंबई में बाल संरक्षण समिति के पास थी. पुलिस ने बताया कि लड़की को जीतेंद्र महतो नामक युवक भगा […]
गिरिडीह : 13 अक्तूबर को पचंबा थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता नाबालिग आदिवासी लड़की को मुंबई में बरामद कर लिया गया है. पचंबा पुलिस बुधवार को लड़की को लेकर मुंबई से गिरिडीह लौटी. लड़की मुंबई में बाल संरक्षण समिति के पास थी. पुलिस ने बताया कि लड़की को जीतेंद्र महतो नामक युवक भगा कर अपने साथ मुंबई ले गया था.
हालांकि मुंबई स्टेशन पर ही संदिग्ध अवस्था में बाल संरक्षण समिति के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी और लड़की को समिति ने अपने कब्जे में ले लिया. जबकि आरोपी जीतेंद्र वहां से भाग निकला. इसके बाद बाल संरक्षण समिति ने इसकी जानकारी गिरिडीह बाल संरक्षण समिति को दी. सूचना पाकर पचंबा पुलिस की टीम मुंबई गयी और लड़की को लेकर लौटी. लड़की बाल संरक्षण समिति गिरिडीह के जिम्मे है. लड़की के परिजनों को उसके बरामद होने की जानकारी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




