साइबर अपराध में दो पकड़ाये, जेल
Updated at : 26 Oct 2019 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : धनवार थाना इलाके में पकड़ाये दो साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गये नामजदों में हिरोडीह थाना इलाके के सुरही निवासी मदन राय व कोडरमा थाना इलाके के सतगावां थाना इलाके के मरचोई निवासी […]
विज्ञापन
गिरिडीह : धनवार थाना इलाके में पकड़ाये दो साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गये नामजदों में हिरोडीह थाना इलाके के सुरही निवासी मदन राय व कोडरमा थाना इलाके के सतगावां थाना इलाके के मरचोई निवासी विजय सिंह शामिल हैं. यह प्राथमिकी धनवार थाना इलाके के ठेकटांड़ निवासी मुकेश कुमार के आवेदन पर दर्ज की गयी है.
बताया है कि गुरुवार की दोपहर एक बजे वह राजधनवार बाजार स्थित एटीएम बूथ से पैसा निकालने गया था. इस बीच एटीएम बूथ के अंदर पहले से खड़े व्यक्ति ने उसके हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया और अपने हाथ में रखे एक डिवाइस में स्वाइप करने के बाद कहा अब ठीक है. उसे शक हुआ और जब उसने उक्त संदिग्ध से पूछताछ करनी शुरू की तो विजय सिंह नामक व्यक्ति आ गया और उससे उलझने लगा.
शोर होने पर लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो दोनों को गिरफ्तार किया गया. इधर, साइबर थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये दोनों साइबर अपराधियों के पास से एटीएम कार्ड, मोबाइल समेत कई सामान मिला है. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




