गिरिडीह : धनवार में धराये दो साइबर अपराधी गये जेल

Updated at : 26 Oct 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : धनवार में धराये दो साइबर अपराधी गये जेल

गिरिडीह : धनवार थाना इलाके में धराये दो साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नामजद अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गये नामजदों में हिरोडीह थाना के सुरही निवासी मदन राय व कोडरमा थाना के सतगावां थाना इलाके के मरचोई निवासी […]

विज्ञापन
गिरिडीह : धनवार थाना इलाके में धराये दो साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नामजद अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गये नामजदों में हिरोडीह थाना के सुरही निवासी मदन राय व कोडरमा थाना के सतगावां थाना इलाके के मरचोई निवासी विजय सिंह शामिल हैं.
यह प्राथमिकी धनवार थाना इलाके के ठेकटांङ निवासी मुकेश कुमार के आवेदन पर दर्ज की गयी है. बताया कि गुरुवार की दोपहर एक बजे वह राजधनवार बाजार स्थित एटीएम बूथ से पैसा निकालने गया था. इस बीच एटीएम बूथ के अंदर पहले से खड़े व्यक्ति ने उसके हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया और अपने हाथ में रखे एक डिवाइस में स्वाइप करने के बाद कहा अब ठीक है.
उसे शक हुआ और जब उसने उक्त संदिग्ध से पूछताछ करना शुरू किया तो विजय सिंह नामक व्यक्ति आ गया और उससे उलझने लगा. शोर होने पर लोग जुटे और पुलिस को सूचित किया. पुलिस पहुंची तो दोनों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये दोनों साइबर अपराधियों के पास से एटीएम कार्ड, मोबाइल समेत कई सामान मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola