ट्रक के धक्के से बाइक सवार की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड तिरला के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार की शाम करीब 5. 30 की है. डुमरी से एक बाइक सवार दो युवक बगोदर की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में इसी दिशा में जा रहे एक ट्रक […]
विज्ञापन
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड तिरला के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार की शाम करीब 5. 30 की है. डुमरी से एक बाइक सवार दो युवक बगोदर की ओर आ रहे थे.
इसी क्रम में इसी दिशा में जा रहे एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के क्रम में बगोदर थाना क्षेत्र के जमुवारी निवासी सुजीत कुमार सिंह (22) ने दम तोड़ दिया.
जबकि गंभीर रूप से इसी थाना क्षेत्र के अंबाडीह निवासी घायल जीतेंद्र महतो (25) को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया है. घटना के बाद दोषी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गये. वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. बताया जाता है कि दोनों युवक बेको के सोनापहाड़ी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर जमुवारी लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










