दहेज प्रताड़ना के आरोप में डॉ अरविंद कुमार गिरफ्तार
Updated at : 15 Sep 2019 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद/गिरिडीह : दहेज प्रताड़ना मामले में गिरिडीह के डुमरी रेफरल अस्पताल में पदस्थापित डॉ अरविंद कुमार को बरवाअड्डा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा. गिरफ्तारी उनके पचंबा (गिरीडीह) स्थित निजी नर्सिंग होम से हुई है. बरवाअड्डा पुलिस ने बताया कि कांड संख्या 77-19 के तहत डॉ अरविंद कुमार […]
विज्ञापन
धनबाद/गिरिडीह : दहेज प्रताड़ना मामले में गिरिडीह के डुमरी रेफरल अस्पताल में पदस्थापित डॉ अरविंद कुमार को बरवाअड्डा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा. गिरफ्तारी उनके पचंबा (गिरीडीह) स्थित निजी नर्सिंग होम से हुई है. बरवाअड्डा पुलिस ने बताया कि कांड संख्या 77-19 के तहत डॉ अरविंद कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ नताशा सहाय ने दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
क्या है मामला: पुलिस ने बताया कि डॉ नताशा सहाय से उनकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. लेडी डॉक्टर का घर झरिया में है. केस करने के दौरान वह मेमको मोड़ में रह रही थी. उसके पिता भी डॉक्टर हैं. डॉ अरविंद कुमार का प्रेम संबंध पारसनाथ की रहने वाली एक युवती खुशबू देवी से दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ.
इसकी जानकारी उनकी पत्नी को नहीं थी. आठ माह पहले उन्होंने उससे शादी रचा ली. जिसके बाद इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई.
कैसे हुई गिरफ्तारी : बरवाअड्डा पुलिस सुबह में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंची. वहां पता चला कि वह अपने निजी नर्सिंग होम में हैं. पुलिस को देखते ही डॉक्टर साहब भागने लगे. मगर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




