सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

Updated at : 24 Aug 2019 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

दुखद : डुमरी थाना क्षेत्र के गानोंडीह और मंझलाडीह के पास घटीं घटनाएं डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाओं मेंक दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया . पहली घटना थाना क्षेत्र के गानोंडीह के समीप गुरुवार की रात लगभग 9.30 बजे घटी. अंबाडीह निवासी प्रयाग महतो का […]

विज्ञापन

दुखद : डुमरी थाना क्षेत्र के गानोंडीह और मंझलाडीह के पास घटीं घटनाएं

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाओं मेंक दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया . पहली घटना थाना क्षेत्र के गानोंडीह के समीप गुरुवार की रात लगभग 9.30 बजे घटी. अंबाडीह निवासी प्रयाग महतो का पुत्र खोशन महतो(28) बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था.
इसी क्रम में किसी वाहन ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद वाहन फरार हो गया. घटना में खोशन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से प्रथामिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह के समीप गुरुवार की देर रात घटी. जीतपुर निवासी भुनेश्वर मुर्मू (35 वर्ष)अपने ससुराल चैनपुर-बुधनडीह से घर लौट रहा था. इसी क्रम में मंझलाडीह के समीप बालू लदा एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी. घटना के बाद ट्रैक्टर को लेकर चालक फरार हो गया.
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डुमरी रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रथामिक उपचार के बाद उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. धनबाद ले जाने क्रम में रास्ते में ही भुनेश्वर ने दम तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola